कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ, युवक को किया लहूलुहान

--Advertisement--

Image

चेन से कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की कि तेंदुआ ने झपटा मार दिया। इसके पंजे से गौरव के मुंह, गर्दन और पीठ पर घाव पड़ गए। किसी तरह गौरव ने तेंदुए को धक्का मारा।

शिमला, जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के कृष्णानगर इलाके में रविवार देररात एक मादा तेंदुआ रिहायशी मकान में घुस गई। पालतू कुत्ते का शिकार करने आई तेंदुए ने इसके मालिक पर भी हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

 

घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। कृष्णानगर में लवकुश चौक के पास रहने वाले गौरव कुमार ने रात को अचानक अपने पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनी। लाइट जलाकर उस कमरे में पहुंचे तो देखा कि कुत्ते से कुछ दूरी पर तेंदुआ खड़ा है। चेन से कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की कि तेंदुआ ने झपटा मार दिया। इसके पंजे से गौरव के मुंह, गर्दन और पीठ पर घाव पड़ गए। किसी तरह गौरव ने तेंदुए को धक्का मारा।

तेंदुआ भी बाहर निकलने के लिए भागा और बाथरूम में घुस गया। गौरव ने जल्दी से इस बाथरूम को बाहर से बंद कर दिया। उन्होंने परिवार के बाकी सदस्यों और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।

 

बाद में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वन विभाग को मौके पर बुलाया। करीब साढ़े तीन बजे विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रांक्यूलाइजर से इंजेक्शन लगाकर तेंदुए को बेहोश किया गया। तेंदुए के पंजे से पालतू कुत्ता भी घायल हुआ है।

साढ़े तीन साल की है मादा तेंदुआ
वन जीव विभाग की टीम तेंदुए को बेहोश करने के बाद टुटीकंडी रेस्क्यू सेंटर ले गई। यहां इसे निगरानी में रखा है। जल्द ही इसे जंगल में छोड़ा जाएगा। वन्यजीव विभाग के डीएफओ कृष्ण कुमार ने बताया कि यह मादा तेंदुआ है जो करीब साढ़े तीन साल की है। डीएफओ ने लोगों से अपील की कि वह अपने पालतू कुत्तों को घरों में बंद रखें। घरों के दरवाजे खुले न रखें।

 

युवक को लगाए गए 15 टांके, नहीं आई एंबुलेंस 
घायल युवक गौरव कुमार को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा पर सूचना दी लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। बाद में निजी गाड़ी में आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाने के बाद 15 टांके लगाए।

 

सुबह दस बजे परिजन दोबारा अस्पताल ले गए, तो यह टांके दोबारा खोले गए। गौरव ने बताया कि पहले जूनियर डॉक्टरों ने टांके लगाए थे जो सही नहीं लगे। बाद में सीनियर डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाकर दोबारा टांके लगाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...