कुठेड़ में प्रवासी युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत पंचायत कुठेड़ में एक युवती की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली । जानकारी अनुसार मृतका की पहचान शालू (19) निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उक्त मृतका कत्था उद्योग कुठेड़ में कार्य करती थी तथा 22 मई 2021 से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोटला चौकी में 23 मई 2021 को दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की थी लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने कुठेड़ श्मशानघाट के नजदीक नाले में युवती का अमरूद के पेड़ से चुनरी के साथ लटका हुआ शव देखा जिसकी सूचना पंचायत प्रधान सुशील कुमार को दी।

पंचायत प्रधान सुशील कुमार ने कोटला पुलिस चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा, एसएचओ जवाली सुरिंदर कुमार, कोटला चौकी इंचार्ज संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुकद्दमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु टांडा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।

डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु टांडा भेज दिया है। उन्होंने कहा कि 174 सीआरपीसी के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...