कुछ व्यापारियों की बहुत महत्वपूर्ण समस्याएं

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

माननीय मुख्यमंत्री जी,
हिमाचल प्रदेश सरकार।

विषय-कुछ व्यापारियों की बहुत महत्वपूर्ण समस्याएं।

श्री मान जी,
सादर नमस्कार।
निवेदन ये है कि कोरोना जैसी महामारी के उपर विजय प्राप्त करने के लिए आप को और आप की समस्त टीम को हार्दिक बधाई,और शुभकामनाएं।।
आप के कुशल नेतृत्व का प्रदेश की समस्त जनता आप का आभार व्यक्त करती है।

बन्हीं हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल, और प्रदेश के सभी व्यापारी , दुकानें खोलने का समय बड़ाने के लिए आप का धन्यवाद करते है ।

पर हमारे कुछ व्यापारी अभी भी ऐसे है ,जिन के कारोबार बिलकुल ठप्प पड़े है। कर्जे और किराए की दोहरी मार पड़ रहीहै ।घर बार चलाना बहुत मुश्किल हो गया हुआ।हमारे कुछ व्यापारियों का कारोबार सीधा मंदिरों के साथ जुड़ा होता,मंदिरों पर ही निर्भर करते है।मंदिर खुलेगे ,तो इन का काम चल पाए गा।
जिम ,स्पोर्ट्स, सिनेमा ,सलून ,ब्यूटी पार्लर,आदि भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे।लाखों रुपए का कर्जा सिर के उपर हो गया हुआ।

दूसरी ओर टेंट ,केटरिंग,मैरिज पैलेस वाले,बेटर्स,रेस्टोरेंट और बीयर बार वाले,आप की और नजरें लगाए बैठे है।अपने अपने कारोबार में लाखों रुपए लगा कर,बैंकों के व्याज तले दब रहे है। भारी भरकम किराए की मार भी पड़ रही है।परिवार का पालन पोषण करना भी बहुत मुश्किल हो गया है। अगर जल्दी इनके बारे नही सोचा गया तो मजबूरन इन्हे अपना काम धंधा छोड़ना पड़े गा।कुछ ऐसा सर्व सांझा निर्णय लिया जाए ,जिस से हमारा भी काम थोड़ा थोड़ा चलता रहे।और करोना पर भी पकड़ बनी रहे।हम आप को विश्वास दिलाते है,सरकार द्वारा जारी की गई SOP की अनुपालना करते हुए ,हर तरह का सहयोग करेंगे।

श्री मान जी,हमारे दुख दर्द को समझते हुए जल्दी ही हमारे कारोबार भी खुलवा दो,ताकि इन को, और इन के कारोबार को बचाया जा सके।,अन्यथा हालत बहुत खराब हो चुके है,समय रहते किसी अनहोनी घटना को भी बचाया जा सके।

आप की बहुत मेहरबानी होगी।
धन्यवाद।
समस्त प्रदेश के व्यापारी।
सुमेश कुमार शर्मा,
स्टेट प्रेसिडेंट हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...