किसान निक्का राम ने पाठशाला गेही लगोड़ को समर्पित किया स्कूल कमरा

--Advertisement--

विद्यालय प्रिंसिपल और स्कूल स्टाफ ने जताया आभार

नूरपुर – सवर्ण राणा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेही लगोड़ को ठेकेदार श्रवण कुमार के पिता निक्का राम द्वारा एक कमरे का निर्माण करवा कर स्कूल को समर्पित किया गया। इस कमरे को स्कूल को समर्पित करने से पहले पूरे वैदिक विधिनुसार यज्ञ अनुष्ठान किया गया।

उसके बाद श्रवण कुमार के पिता निक्का राम ने यह भेंट विद्यालय को समर्पित की। विद्यालय के प्रिंसिपल हरीश शर्मा ने स्टाफ सहित किसान निक्का राम ,श्रवण ठेकेदार का आभार जताया।

वहीं ब्लॉक समिति सदस्य संजीव जम्वाल, समाजसेवी हरनाम वर्मा और गौ सेवा दल नूरपुर के अध्यक्ष अर्पण चावला, आर्य समाज आश्रम बागनी के स्वामी वेद प्रकाश ने भी इस अवसर पर मौजूद रहकर किसान निक्का राम, श्रवण कुमार ठेकेदार का आभार जताया।

गौ सेवा दल अध्यक्ष अर्पण चावला ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा रहता है लेकिन उसमें कहीं ना कहीं बुनियादी ढांचे में कमी रहती है और ऐसे में अगर साधन संपन्न लोग शिक्षण संस्थानों के उत्थान के लिए अपनी सहभागिता निभाएं तो सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र इससे लाभांवित होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...