किसानों की बात न मानी, तो चक्का जाम, बाली ने किया ऐलान, कृषि कानून पर घेरी प्रदेश सरकार:

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां,राजीव जसबाल

कृषि कानूनों के विरोध में पिछले अढ़ाई महीनों से डटे किसानों की आवाज अब भी नहीं सुनी गई, तो केंद्र के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश भर में चक्का जाम करने की हद तक भी जा सकती है। यह ऐलान नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक व मंत्री जीएस बाली ने बुधवार को किसानों के समर्थन में बुलाए गए ब्लॉक कांग्रेस के सम्मेलन में किया ।

उन्होंने कहा कि किसान पिछले लंबे समय से सड़कों पर हैं और सरकार लंबी तान के सो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर पूरी तरह किसानों के समर्थन में है और अभी भी सरकार नहीं जागी, तो हर ब्लॉक में धरने-प्रदर्शन शुरू कर दिए जाएंगे, जिसकी परिणति चक्का जाम के रूप में होगी।

उन्होंने कहा कि वह उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से केंद्र को प्रस्ताव भेजेंगे। अगर सरकार ने सकारात्मक रुख न अपनाया, तो कांग्रेस अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि नए कानूनों से पूंजीपतियों को तो लाभ होगा, लेकिन कृषि समाप्त हो जाएगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने से विपरीत विचारधारा वाले हर व्यक्ति को देशद्रोही कहना गलत परंपरा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...