किसने बुलाए पत्थरबाज, सीडीआर खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

--Advertisement--

रामकृष्ण मिशन आश्रम में विवाद पर जांच तेज, आरोपियों की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के रामकृष्ण मिशन आश्रम में बीते दिनों दो गुटों में हुई पथरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि रामकृष्ण मिशन आश्रम में पत्थरबाजी करने वाले लोगों को किसने बुलाया था।

पुलिस इसका पता लगाने के लिए सीडीआर खंगाल रही है। पुलिस ने कुछ पत्थरबाजों की पहचान कर ली हैं, जबकि अन्य की पहचान करने के लिए पुलिस आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में शिमला पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर सकती है। शिमला पुलिस ने इस मामले में बालूगंज पुलिस थाना में दो एफआईआर दर्ज की है।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि रामकृष्ण मिशन आश्रम में हुई पथराव की घटना की पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है। आरोपियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आश्रम में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

गौर हो कि संपत्ति विवाद को लेकर ब्रह्मो समाज और रामकृष्ण मिशन आश्रम के दो गुटों के बीच शनिवार देर रात को झड़प हो गई थी। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई थी। इस घटना में शिमला पुलिस के कर्मचारियों सहित सात लोग घायल हुए थे। शिमला पुलिस ने पुलिस थाना बालूगंज में मामला दर्ज कर इसमें जांच शुरू कर दी है, जल्द ही इसमें गिरफ्तारियां भी हो सकती है। पुलिस ने रामकृष्ण मिशन आश्रम में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...