PWD में काम के नाम पर ठगे आठ लाख, सरकारी ठेकेदार ने नेता पर जड़े धोखाधड़ी के आरोप

--Advertisement--

गगरेट के सरकारी ठेकेदार ने नेता पर जड़े धोखाधड़ी के आरोप

ऊना – अमित शर्मा

गगरेट के एक नेता व उनके दो कारिंदों पर भद्रकाली गांव के एक ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग में काम दिलाने की एवज में आठ लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के संगीन आरोप लगाए है। गगरेट पुलिस थाना में धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग में ठेके दिलाने की एवज में आठ लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

भद्रकाली गांव के सरकारी ठेकेदार सुरेंद्र कुमार भोला ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि जनवरी, वर्ष 2024 में वह नेता पर उनके निवास स्थान में मिला। मैंने नेता से लोक निर्माण विभाग में काम दिलाने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में वह उनके सहयोगियों से मिलने को कहा। मैं उन्हें बोल देता हूं वे जैसा कहें आप वैसा करें।

सुरेंद्र कुमार भोला के अनुसार पहली फरवरी, 2024 को वह उन दोनों से मिला। उन दोनों ने काम के बदले आठ रुपए की मांग की और बैंक अकाउंट नंबर दिया, जिसमें छह लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा। साथ ही दो लाख रुपए कैश देनें होंगे। उत्तराखंड के इस अकाउंट में केनरा बैंक की दौलतपुर चौक शाखा से छह लाख रुपए डाल दिए और दो लाख रुपए नेता के घर जाकर दिए। पैसे देने के बाद भी आगज तक उसे कोई काम नहीं मिला है।

डीएसपी डा. वसुधा सूद के बोल 

डीएसपी डा. वसुधा सूद का कहना है कि शिकायत के आदार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में फिर बादल फटा, किन्नौर के चोलिंग में हाईवे पर मलबे का अंबार; यातायात बहाल

हिमखबर डेस्क किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के...

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...