किराए के कमरे में रह रहे पंजाब के व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

जिला के बल्ह पुलिस थाना के तहत रत्ती क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात किराए के कमरे में रहने वाले लुधियाना पंजाब के 59 वर्षीय एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की।

स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं मृतक की पहचान दिलीप बाजवा, पुत्र असी बाजवा, लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।

बता दें कि व्यक्ति रत्ती किराए के कमरे में रहता था और मोबाइल बेचने का कार्य करता था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है। जहां आज शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

वहीं पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति ने इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि व्यक्ति ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर जान दी है उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...