काव्य वर्षा की 3 शार्ट फिल्में कलाकारी फ़िल्म इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल अवार्ड्स के लिए चयनित

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

काव्य वर्षा निरंतर फ़िल्म लेखन के क्षेत्र में प्रगति करती हुईं दिखाई दे रही हैं. उनकी हर शार्ट फ़िल्म का राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन फ़िल्म फेस्टिवल में चयन होना हर शार्ट फ़िल्म पर अवार्ड जीतना उनकी द्वारा की गई मेहनत और लगन को दर्शाता है कि किस कदर खूबसूरती से अपनी कहानी को लिखती हैं.

काव्य वर्षा बहुत गहन विषयों को चुनकर उनपर काम करती हैं. फिर चाहे समाज में फैली कुरीतियां हों, या कोई मन में चल रही सोच. कोई खास व्यक्तिव हो या साधारण सी कोई बात, हर विषय को कहानी के रूप में कहना और ऐसा कहना कि कोई भी उससे एक पल के लिए जुड़ जाए, उसमें कहीं खो जाए.

काव्य वर्षा की इस साल 3 शार्ट फिल्में शक, आई एम प्रिया, गुड बाए पापा, कलाकारी इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2023 में दिखाई जा रही हैं और तीनों फिल्में अवार्ड्स के लिए विभिन्न केटेगरी में नॉमिनेट हुईं हैं. यह सभी के लिए बहुत ही गर्व और खुशी की बात है.

सभी फिल्मों का सफल निर्देशन एकलव्य सेन ने किया है. इससे पहले भी उनकी कई फिल्में अवार्ड जीत चुकी हैं और कई देश विदेश के फ़िल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी हैं. उनकी आगामी फिल्म जिससे काव्य वर्षा और उनकी टीम को बहुत उम्मीदें हैं.

चप्पल एक बहुत ही अलग विषय पर बनी फिल्म जल्द ही रीलीज़ हो रही है जिसका सभी को इंतज़ार है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...