काले रंग की ऑल्टो कार ने बाइक को मारी टक्कर, 19 साल का युवक जख्मी

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

नाहन-पांवटा साहिब एनएच-07 पर कोलर के समीप एक आल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा कार चालक की लापरवाही व तेज रफ्तारी के कारण पेश आया।

19 साल के युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार को जब वह अपने घर उत्तराखंड की ओर जा रहा था, तो इस दौरान कोलर के समीप पांवटा साहिब की तरफ से आ रही एक काले रंग आल्टो कार (एचपी16-8377) ने विपरीत दिशा में आकर उसकी बाइक (यूके12जी-0198) को सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में युवक बाइक सहित सड़क के बीचोंबीच गिर गया। इस दौरान उसको टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बाइक का भी काफी नुकसान हुआ है। कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।पांवटा साहिब के  डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...