चम्बा – भूषण गुरुंग
जिला चम्बा के भटियात बॉडर में सांझी नाला के स्थित बने हुए काली माता मंदिर में आसपास की पंचायत और गॉव के लोगो के सहयोग से यहाँ हर साल मनीमहेश यात्रा में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।
राधा अष्टमी के बाद भी इस मंदिर में तीन चार दिन तक यहाँ के लोगो द्वारा सभी लोगो के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। कल रात मंगलवार को सभी पंचायत के लोगो लिए यहाँ मंदिर कमेटी की और से विशाल जागरण का आयोजन किया गया।

जिसमें पंजाब के मशहूर जागरण पार्टी के द्वारा महामाई का गुणगान किया गया और साथ ही बीच बीच में झांकी भी निकाली गई। जिस में महाकाली और भगवान शिव की राधा कृष्ण, हनुमान के अलावा माता शेरा वाली की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।
रात को महन्त के द्वारा माता तारा रानी की कहानी के कुछ अंश भी इस जागरण में देखने को मिले। सुबह आरती के बाद सभी मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा हवन पुजन के बाद सभी लोगो के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सभी कमेटी के लोगो के द्वारा माता का आशीर्वाद लेकर अपने अपने घरों की और चल दिये।

