कालाअंब में दो उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई: एक पर 42 लाख का जुर्माना, दूसरे का काटा बिजली कनेक्शन

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

कालाअंब क्षेत्र के दो औद्योगिक इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। कार्रवाई में एक उद्योग से 42 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया , जबकि दूसरे उद्योग का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है।

यह निर्णय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तब लिया गया है जब एक दवा फैक्ट्री के ट्रीटमेंट प्लांट से लिए गए सैंपल्स की जांच की। जांच में पाया गया कि कुछ सैंपल्स फेल हुए हैं और बोर्ड ने इस पर नोटिस जारी किया था। उद्योग प्रबंधन ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई की।

मामले में बिजली बोर्ड ने साई टैक दवा फैक्ट्री का कनेक्शन काट दिया है, जबकि सिंबोसिस दवा फैक्ट्री के खिलाफ 42 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बोर्ड के अनुसार, इन उद्योगों के मालिक एक ही हैं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक्सईएन अतुल परमार के बोल 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन अतुल परमार ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि उद्योग से लंबे समय से शिकायतें आ रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन अतुल परमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...