कार समेत नहर में डुबोए युवक का शव 6 दिन बाद बरामद

--Advertisement--

अगवा करने के बाद कार समेत पंजाब में नहर में फैंके गए नालागढ़ के दभोटा पंचायत के गांव रामपुर निवासी युवक जतिन का शव 6 दिन बाद रोपड़ के नजदीक नहर से बरामद हुआ है।

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

अगवा करने के बाद कार समेत पंजाब में नहर में फैंके गए नालागढ़ के दभोटा पंचायत के गांव रामपुर निवासी युवक जतिन का शव 6 दिन बाद रोपड़ के नजदीक नहर से बरामद हुआ है।

बता दें कि आपसी रंजिश के चलते जतिन को बीती 15 तारीख को बाड़ा बसोट का रहने वाला लाडी नामक युवक अपनी गाड़ी में बिठाकर पंजाब की तरफ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस जब जतिन को ढूंढने बूंगा साहिब के नजदीक पहुंची तो वहां उक्त युवक (लाडी) ने गाड़ी को चलाते हुए नहर में फैंक दिया।

इस दौरान जतिन गाड़ी से निकल नहीं सका और नहर में डूब गया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को नहर से निकाल कर आईपीसी की धारा 364 के तहत गिरफ्तार कर लिया था।

पंजाब व हिमाचल पुलिस पिछले 6 दिनों से युवक की तलाश नहर में कर रही थीं। सर्च अभियान के दौरान आज जतिन का शव पुलिस को रोपड़ के नजदीक नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसपी नालागढ़ मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम पड़ सकता है कि युवक की मौत कैसे हुई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...