20 वर्षीय युवक का जंगल में क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप, धड़ से अलग मिला सिर

--Advertisement--

पुलिस यह पता लगाने की युवक की सुनियोजित तरीके से हत्या हुई है या जंगली जानवर ने उसे अपना शिकार बनाया है।

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र में पिछले 9 दिनों से लापता चल रहे एक युवक का शव जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। धड़ से सिर अलग मिला है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने की युवक की सुनियोजित तरीके से हत्या हुई है या जंगली जानवर ने उसे अपना शिकार बनाया है।

मृतक की शिनाख्त देवांशु (20) पुत्र पप्पू वर्मा के रूप में हुई है। वह उपनगर टूटू से सटे ढांढा गांव का रहने वाला था। ढांढा गांव के पास नालटू नाला के जंगल से शव बरामद हुआ है।

देवांशु कुछ समय से शहर में चलने वाली निजी बस में कंडक्टर का काम कर रहा था। परिजनों ने बीते 12 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को पुलिस को नालटू के जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में शव पड़े होने की सूचना मिली।

बालूगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल पर सिर गर्दन से अलग था। सिर के हिस्से में मांस नहीं था और शरीर गला सड़ा हुआ पाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...