कारगिल योद्धा विक्रम बत्रा की जन्मभूमि में उठा “अग्निवीर योजना” का मुद्दा, ये रहा शाह का जवाब…

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कारगिल योद्धा व परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा की जन्म भूमि कांगड़ा में “अग्निवीर योजना” का मुद्दा उठा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया के सवाल पर अग्निवीर योजना पर विस्तृत बात की।

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि “जब से राहुल गांधी नेता बने हैं तब से राजनीति में आमूलचूल परिवर्तन आया है। राहुल गांधी ने झूठी बात को ही मुद्दा बनाने की एक परंपरा शुरू की और इसका सबसे बड़ा उदाहरण अग्निवीर योजना है।

देश भर में भ्रांति फैलाई जा रही है कि 4 साल बाद 75% अग्निवीरों का जीवन बर्बाद हो जाएगा। दरअसल, योजना यह है कि अगर 100 बच्चे हैं तो उनमें से 25% की तो सीधे सेना में नौकरी हो जाएगी और जो 75% बचे हैं इनके लिए भाजपा शासित सभी प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में पुलिस में 10-20% आरक्षण दिया है।

केंद्र सरकार के पैरामिलिट्री फोर्स में 10% आरक्षण किया है, उन्हें आरक्षण के अलावा चयन में भी कई रियायतें दी हैं। जैसे उम्र की रियायत।

परीक्षा में भी कुछ फायदे दिए हैं और उन्हें फिजिकल टेस्ट भी नहीं देना होगा। इन सारी रियायतों के बाद शायद ही कोई अग्निवीर बचेगा तो राज्य और केंद्र की पुलिस फोर्स या पैरामिलिट्री फोर्स में नहीं आया हो।

इसके अलावा कई प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों ने भी अग्निवीर के लिए प्राथमिकता तय की है। उन्हें 4 साल तक अच्छी सैलरी मिलेगी और उसके बाद ग्रेच्युटी के साथ पक्की नौकरी मिल जाएगी। राहुल गांधी अपनी पार्टी के फायदे के लिए जनता में झूठ फैला रहे।

बता दे कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह इन दिनों हिमाचल दौरे पर है। उन्होंने शनिवार को पहले हमीरपुर में जनसभा की इसके बाद कांगड़ा में चुनावी रैली को सम्बोधित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...