डीसी ने आमंत्रण पत्र के साथ लोगों को दिया चुनाव के पर्व में भाग लेने का न्यौता

--Advertisement--

मतदान अधिकार ही नहीं बल्कि हर नागरिक का मौलिक कर्तव्य – हेमराज बैरवा

धर्मशाला 25 मई – हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा जिला प्रशासन ने लोकसभा निर्वाचन-2024 में जिले में सभी मतदाताओं की सहभागिता तय बनाने को एक अनूठी पहल की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव का पर्व देश का गर्व कार्यक्रम के अनुसार 01 जून को मतदान करने के लिए सभी नागरिकों आमंत्रण पत्र भेजा है।

बता दें, कांगड़ा जिला प्रशासन की ये पहल लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने और कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को समर्पित है।

डीसी ने कहा कि इस मुहिम में जिले में 01 जून को मतदान में भाग लेने के साथ मतदान के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए प्रत्येक घर तक आमंत्रण पत्र पहुंचाने का प्रयास रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस मुहिम को सभी लोगों तक पहुंचाने में सम्बंधित क्षेत्र के बीएलओ का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस मुहिम को अस्पतालों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों सहित अन्य सरकारी संस्थानों के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाने के प्रयास किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना हर नागरिक का न सिर्फ अधिकार है बल्कि मौलिक कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सशक्त लोकतंत्र और अपने देश की मजबूती के लिये मतदान में भाग लेना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से इस मुहिम को आगे बढाने की अपील करते हुए स्वयं तथा अन्य लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करने का आह्वान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...