धारकंडी के रिडकमार महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 03 जून से शुरू – प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह

--Advertisement--

धारकंडी के रिडकमार महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 03 जून से शुरू – प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह

शाहपुर – नितिश पठानियां 

धारकंडी के राजकीय महाविद्यालय रिडकमार में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 03 जून से शुरू हो रही है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी बीए प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश लेना चाहते हैं वे दिनांक 03 जून से लेकर 15 जुलाई, 2024 तक प्रवेश फार्म भर सकते हैं।

बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया की पहली मैरिट सूची 15 जुलाई व दूसरी मैरिट सूची 18 जुलाई को महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी।

प्रवेश प्रक्रिया की अधिक जानकारी, महाविद्यालय की विवरण – पुस्तिका (Prospectus) से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय रिडकमार में आकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और प्रोस्पैक्टस ले सकते हैं।

ऑफ़लाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। 22 जुलाई को नए बच्चों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित होगा। 23 जुलाई से कक्षाएं सुचारु रूप से शुरू हो जाएंगी।

रिडकमार कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. युवराज सिंह ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस स्थानीय महाविद्यालय में दाखिला लें तथा अपने क्षेत्र में इस महाविद्यालय का लाभ उठाएं।

अधिक जानकारी के लिए छात्र रिडकमार महाविद्यालय की एडमिशन टीम से संपर्क कर सकते हैं। एडमिशन टीम में प्रोफेसर हाकम चंद, प्रोफेसर मनोज कुमार, प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह व प्रोफेसर आशा मिश्रा को शामिल किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...