कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कंप्लेन 

हिमाचल प्रदेश सरकार में भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा उर्फ बबली का शनिवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। वह किन्नौर जिला के प्रवास पर जा रहे थे कि रास्ते में हार्ट अटैक की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

राकेश बबली हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा हल्के के रहने वाले थे और आगामी विधानसभा चुनाव में वह भाजपा की टिकट के दावेदार थे।

शनिवार शाम जब उनका वाहन शिमला और किन्नौर की सीमा पर चौराहा के समीप पहुंचा तो उन्हें छाती में दर्द उठा। कुछ ही समय में उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई।

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां से खनेरी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका देहांत हो गया।

खनेरी अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रयास तो किया, लेकिन इसमें उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई।

महज़ 47 साल की आयु में उनके दुनिया को अलविदा करने से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर छा गई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते वर्ष उन्हें भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था। इसके अलावा वह प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी थे।

राकेश बबली एबीवीपी में पूर्ण कालिक नेता रहे हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश मंत्रिमंडल सदस्य और भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...