काफी समय से एक जगह काम करने की बजह से एक साथ हटा दिया श्रम विभाग का पूरा स्टाफ

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो

हिमाचल प्रदेश में श्रम विभाग मंडी का सारा स्टाफ एक साथ बदल दिया गया है। जिला श्रम अधिकारी सहित पूरे स्टाफ का तबादला होने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह नाराज बताए जा रहे थे। ऐसे में मंत्री के निर्देशों के बाद ही सरकार की ओर से आदेश जारी होने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, यह भी दलील दी जा रही है कि इन सभी कर्मचारियों को एक ही स्थान पर जमे हुए काफी समय हो गया है।

लिहाजा, रूटीन में ही इनके स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। दो अधिकारियों समेत कुल सात कर्मियों को स्थानांतरित किए जाने को राजनीतिक चश्मे से भी देखा जा रहा है। जिला श्रम अधिकारी को शिमला ट्रांसफर किया गया। उन्होंने नया दफ्तर ज्वाइन कर लिया है। कुल्लू से प्यारे लाल ने मंडी में श्रम अधिकारी के रूप में सेवाएं देनी शुरू कर दी है।

श्रम निरीक्षक भावना शर्मा के रोहड़ू के लिए ट्रांसफर ऑर्डर किए गए हैं, उन्हें रिलीव करने की प्रक्रिया जारी है। तृतीय श्रेणी के चार कर्मियों के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी स्थानांतरण आदेश मिल चुके हैं। चपरासी को हमीरपुर भेजने की सूचना है। बताया जाता है कि जिला श्रम अधिकारी कार्यालय में श्रमिक बोर्ड के सामान वितरण को लेकर अधिकारियों के कामकाज से सरकार में बैठे नेता संतुष्ट नहीं थे।

यह स्थानांतरण सप्ताह पहले हुए हैं, लेकिन जानकारी बुधवार को मिली है। उधर, मंत्री महेंद्र सिंह ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कोई निर्देश नहीं दिए गए थे। वहीं, श्रम विभाग के प्रधान सचिव केके पंत ने कहा कि श्रम विभाग मंडी के तबादले रूटीन में किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...