कांगड़ा में बीजेपी ने पार्टी विरोधी कार्य करने पर पांच नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल में बीजेपी ने पार्टी विरोधी कार्य करने पर पांच नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। बीजेपी ने इन पांचों नेताओं को तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को जिला कांगड़ा में की गई।

देहरा के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। संजीव शर्मा ने कार्रवाई करते हुए गुरचरण सिंह गंधर्व सिंह, होशियार सिंह, अपराजित कुमार और संजय धीमान को तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि इन सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने के आरोप हैं। जिसके चलते बीजेपी ने इन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया है। निष्कासित किए गए नेताओं में गुरचरण सिंह पूर्व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं।

वहीं गंधर्व सिंह परागपुर के बीडीसी चेयरमैन रह चुके हैं। इसी तरह से होशियार सिंह के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष भाजयुमो जिला देहरा अपराजित कुमार और पूर्व उपाध्यक्ष बीजेपी मंडल जसवां परागपुर संजय धीमान पर यह कार्रवाई की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...