ज्वाली – शिबू ठाकुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ में ही अध्यापकों के पद रिक्त होने पर कांग्रेस समर्थित बीडीसी कुठेड़-नढ़ोली सुरिंदर कुमार ने अपनी ही सरकार को लपेटा है। बीडीडी सुरिंदर कुमार ने कहा कि स्कूल में अंग्रेजी व हिंदी प्रवक्ता, शास्त्री सहित शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं।
अंग्रेजी विषय का पद पिछले दो माह, हिंदी विषय का पद पिछले तीन माह, डीपीई का पद एक साल, पीईटी का पद पिछले एक साल तथा शास्त्री का पद दो साल से खाली चल रहा है। शारिरिक शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण बच्चे खेलों में भाग नहीं ले पा रहे हैं जबकि सरकार खेलों को बढ़ावा देने की बात कर रही है।
कांग्रेस समर्थित बीडीसी कुठेड़-नढ़ोली सुरिंदर कुमार ने कहा कि स्कूल में अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं तथा बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर अतिशीघ्र स्कूल में रिक्त चल रहे पदों को भरा नहीं गया तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग की है कि अतिशीघ्र खाली पदों को भरा जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
प्रिंसिपल बलविंदर गुलेरिया के बोल
इस बारे में प्रिंसिपल बलविंदर गुलेरिया से बात हुई तो उन्होंने कहा कि खाली पदों बारे शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों-प्राध्यापकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

