
शिमला-जसपाल ठाकुर
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा मैंने बजट सत्र में पूछा था कि पुरानी पेंशन स्कीम सरकार लागू करने का विचार रखती है। इस सत्र में भी यह सवाल लगाया गया, लेकिन सरकार की तरफ से जवाब आया है कि अभी सूचना एकत्र की जा रही है। हैरानी होती है कि केवल हां या नहीं में जवाब देने में कितना समय लगेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की गैरमौजूदगी में महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अगले सत्र में इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
वन मंत्री राकेश पठानिया ने आशा कुमारी द्वारा इको प्रोजेक्ट को लेकर पूछे गए सवाल के उत्तर में कहा विभाग इस मामले की जांच कर रही है। यदि निविदा प्रणाली में दिए गए कंपनी के अन्यंत्र कोई काम कर रहा होगा तो कार्रवाई होगी। आशा कुमारी का कहना था कि ₹94 करोड़ के टेंडर की एवज में केवल कुछ दिन काम किया गया है। यह व्यक्ति शिमला का रहने वाला है और अब इको सोसाइटी प्रोजेक्ट स्थल पर आने से इंकार कर रहा है। जिस पर राकेश पठानिया का कहना था कि ऑनलाइन टेंडर प्रणाली में कोई भी कहीं से भागीदारी कर सकता है। किसी को रोका नहीं जा सकता।
मेरे पास जानकारी नही
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धनराशि लैप्स होने को लेकर कांग्रेस विधायक आशीष पटेल द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर में महेंद्र सिंह ठाकुर का कहना था कि इस योजना के तहत छोटी-छोटी सड़कें बनाने का काम हो रहा है। सरकार ने राज्य को 4 जोन में बांटा हुआ है। जिसके तहत 192.89 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। अब पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में कितनी धनराशि खर्च नहीं हो पाई है। इसकी जानकारी मेरे पास नहीं है। आशीष बुटेल का कहना था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक के बाद एक सेक्शन अधिकारियों के तबादले होते चले गए। जिस कारण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पैसा खर्च नहीं हो सका है।
सड़क पीडब्ल्यूडी को दे दो
विधानसभा क्षेत्र बंजार से भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी का कहना है कि उनके क्षेत्र में 15 पंचायतों को जोड़ने वाली एक सड़क है जिसका निर्माण 1997 में शुरू हुआ था और इस सड़क का निर्माण उस समय बिजली बोर्ड ने किया था उसके बाद एनएचपीसी ने इस सड़क को बजारा से आगे बनाया लेकिन सड़क की हालत ठीक नहीं है। इसलिए इस सड़क को पीडब्ल्यूडी को दिया जाना चाहिए इसके जवाब में महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस सड़क की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपए दिए हैं।
विधायक रीना ने स्वास्थ्य केंद्रों के लिए मांगे डॉक्टर
विधानसभा क्षेत्र पच्छाद से भाजपा विधायक रीना कश्यप ने कहा कि उनके पांच स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के पद खाली पड़े हुए हैं। जिन्हें भरा जाना चाहिए इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने कहा कि 5 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से दो पद रिक्त हैं और 3 पद भरे हुए हैं।
