कांग्रेस विधायक की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे विवेक शर्मा; शातिरों ने रॉड से दिया वारदात को अंजाम

--Advertisement--

हिमाचल में विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला, बदमाशों ने रॉड से तोड़ा विधायक की गाड़ी का शीशा, हमले के बाद से दोनों शातिर फरार

ऊना – अमित शर्मा                  

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर बाइक सवार शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि शातिरों ने लोहे की रॉड मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। बाइक सवार दोनो शातिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं।

विधायक विवेक शर्मा ने होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा गुरुवार देर शाम अपनी गाड़ी में सवार होकर पंजाब राज्य के जालंधर से अपने घर वापस आ रहे थे कि होशियारपुर शहर से निकलने के बाद दो युवक उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे।

इसके बाद आरोपितों ने अपनी बाइक आगे लगा दी और एक युवक ने बाइक से उतरकर विवेक शर्मा की गाड़ी के पिछले शीशे पर लोहे की राड मार दी। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। शातिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं।

विधायक के चालक ने काफी दूर तक शातिरों का पीछा किया। लेकिन दोनों युवक चकमा देकर फरार हो गए। विवेक शर्मा ने होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके हमला करने वाले बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विधायक विवेक शर्मा के बोल

वहीं, विवेक शर्मा ने बताया कि वह गुरुवार को देर शाम जालंधर घर के लिए निकले थे कि होशियारपुर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में वे बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...