कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को आड़े हाथ लिया

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को आड़े हाथ लिया है।उन्होंने कहा है कि जब मंत्री अपने ही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सही नही कर पा रहा हो तो प्रदेश के अन्य जिलों में इसकी विगड़ती व्यवस्था का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
चौहान ने आज यहां कहा कि सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में अव्यवस्था के चलते कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।इसका मुख्य कारण इस अस्पताल में यहां बेंटिलेटर न होना है।उन्होंने कहा है कि कहने को तो इस अस्पताल में पिछले साल 9 बेंटिलेटर स्थापित किये गए थे पर न तो इन बेंटिलेटरों को चलाने वाले तकनीकी स्टाफ की आज दिन तक कोई नियुक्ति ही हो पाई और न ही यह कार्यशील हो सकें।
चौहान ने कहा कि इसी तरह कोरोना से निपटने के लिये जिले के नालागढ़ में 2 व काठा में 4 वेन्टीलेटर स्थापित किये गए है पर यह  भी कोई काम नही कर रहें है।इस बारे स्वास्थ्य अधीक्षक का कहना है कि इन बेंटिलेटरों के कुछ पुर्जे अभी आना शेष है।उन्होंने कहा है कि एक ओर  जहां प्रदेश में कोरोना ग्रसित लोगों को वेन्टीलेटर उपलब्ध तक नही हो रहें है तो दूसरी तरफ सोलन के इस क्षेत्रीय अस्पताल  में यह वेन्टीलेटर यहां धूड़ फांक रहें है।
कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान ने कहा है कि पिछले साल सोलनअस्पताल में इन वेन्टीलेटरों का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों करवाया गया था।हैरानी की बात है कि इन आधे अधूरे बेंटिलेटरों को कैसे इंस्टॉल किया गया।स्पष्ट है कि इस बारे मुख्यमंत्री को भी अंधरे में रखा गया होगा।उन्होंने आरोप लगया  कि यह अस्पताल पूरी तरह सफेद हाथी साबित हो रहा है  और यहां स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ती जा रही है।उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सहित सभी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग सरकार से की है।
चौहान ने सोलन क्षेत्र में कोरोना से मरने वाले लोगों की मृत्यों पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि अगर आज इस अस्पताल में वेन्टीलेटर सुचारू होते तो कोरोना संक्रमित लोगों की जाने बचाई जा सकती थी। चौहान ने भाजपा सरकार और प्रशासन की कड़ी आलोचन करते हुए कहा है कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के लिए भाजपा की नीतियां और प्रशासन की कमियां पूरी तरह जिम्मेवार है।उन्होंने सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में इन आधे अधूरे बेंटिलेटर स्थापित करने की जांच की मांग सरकार से की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...