कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, राज्यपाल को ज्ञापन में भेजा सरकार का रिपोर्ट कार्ड

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

प्रदेश भाजपा सरकार एक तरफ जहां सत्ता के चार साल पूरे होने पर जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस इसे काले दिवस के रूप में मना रही है। कांग्रेस ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की नाकामियों का एक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है। कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय महाजन की अगवाई में कांग्रेस के विधायकों, पूर्व विधायकों व कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उपायुक्त कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय महाजन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला करते हुए कहा कि इन चार वर्षों में भाजपा सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिसका जश्न मनाया जाए।

उन्होंने बताया कि जयराम सरकार के चार साल के कार्यकाल में जनता को परेशानियों का ही सामना करना पड़ा है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार सिर्फ अपने ऐशो-आराम के लिए कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सरकार अब झूठी घोषणाएं करने में जुटी हुई है। अपनी इसी झूठी महिमा के लिए अब जयराम ठाकुर चार साल का जश्न मनाने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जय राम सरकार में प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी के साथ-साथ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हालत यह है कि प्रदेश सरकार अपने चार साल के कार्यकाल को लेकर जश्न मनाने में जुटी है और प्रदेश की जनता की सुध नहीं ली जा रही है। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और माफिया चरम पर पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकार जितने मर्जी जश्न मना ले लेकिन आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। इस मौके पर विधायक आशीष बुटेल, विधायक पवन काजल, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल पठानिया, प्रदेश महासचिव देवेंद्र जग्गी, पूर्व विधायक जगजीवन पाल और पूर्व विधायक किशोरी लाल सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्तांओं ने इस विरोध में भाग लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

झूठी घोषणाएं करने में जुटी प्रदेश सरकार

महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार सिर्फ अपने ऐशो-आराम के लिए कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सरकार अब झूठी घोषणाएं करने में जुटी हुई है। अपनी इसी झूठी महिमा के लिए अब जयराम ठाकुर चार साल का जश्न मनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी के साथ-साथ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने बताया कि जयराम सरकार के चार साल के कार्यकाल में जनता को परेशानियों का ही सामना करना पड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...