कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर ने BJP विधायक त्रिलोक जम्वाल पर साधा निशाना, बोले- नशा करके बयानबाजी न करें

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व सदर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कथित तौर पर नशा करके बयानबाजी न करें। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला में सड़कों का काम खोलने के लिए स्टेट हैड से पैसा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर और संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से दो-दो सांसद केंद्र में बैठे हुए हैं, लेकिन आज तक आपदा आने के बाद एक रुपये की राशि सहायता के रूप में नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सभा सांसद जगत प्रकाश न केवल बिलासपुर से संबंध रखते हैं बल्कि वह सदर से विधायक भी रह चुके हैं।

उन्होंने भी सहायता के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं दी है। यही हाल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर का है। उन्होंने कहा कि अगर इन्होंने कोई राशि दी है तो उसका लैटर जनता के सामने पेश करें।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर कसे तंज

बंबर ठाकुर वीरवार को सर्किट हाउस बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसे वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की तारीफ के पुल बांधने से भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि एकमात्र शांता कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू की प्रशंसा की है कि प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चाहिए था कि वह प्रदेश सरकार का साथ देते और केंद्र सरकार से मिलकर हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाते। मगर पूर्व मुख्यमंत्री इस मौके पर भी सरकार की अलाेचना करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

आपदा पीड़ितों को नहीं दी जा रही सहायता

उन्होंने नड्डा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सभी मंत्रालय उनके अधीन है, लेकिन किसी भी मंत्रालय की ओर से अभी तक बजट के नाम पर एक रुपया नहीं आया है। यही हाल स्थानीय विधायक त्रिलोक जम्वाल का है। वह ऐच्छिक निधि को अपने चहेतों में बांट रहे हैं, जबकि जो आपदा से पीड़ित हैं उन्हें कोई सहायता नहीं दी जा रही है।

सड़कों को खोलने के लिए चालीस लाख रुपये की मांगी सहायता

उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सड़कों को खोलने के लिए 29.66 लाख रुपये उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सड़कों को खोलने के लिए चालीस लाख रुपये की सहायता मांगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...