कांग्रेस की सुखविन्द्र सरकार मित्रों की सरकार, मित्रों के द्वारा : बिंदल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सुखविन्द्र सरकार मित्रों की सरकार, मित्रों के द्वारा सरकार, मित्रों के लिए सरकार है। न यह हमीरपुर की, न कांगड़ा की, न मण्डी की, न सोलन, न शिमला की सरकार है, ये केवल मित्रों की भलाई के लिए सरकारी खजाना लुटाने वाली सरकार है।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 70 साल के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि दर्जनों लोग जो जनप्रतिनिधि नहीं है, उन्हें कैबिनेट बनाकर प्रदेश के खजाने से गाड़ी, बंगला और तरह-तरह की शक्तियां प्रदान की गई हो। एक तरफ सुखविन्द्र जी कहते है कि मेरा खजाना खाली है दूसरी तरफ 30 हजार करोड़ का कर्ज ले किया, 9000 करोड़ का कर्जा और लेने जा रहे हैं परन्तु जनता के लिए फूटी कौड़ी नहीं है।

डाॅ बिन्दल ने कहा कि स्कूली बच्चों की वर्दियां बंद, गांव-गांव में पीने का पानी बंद, बिजली बंद, डाॅक्टरों का एनपीए बंद, विकास के काम बंद, नौकरियां देने वाला संस्थान बंद, ईलाज के लिए हिमकेयर, आयुष्मान कार्ड बंद, सेवानिवृतों के लाभ बंद, केवल चालू है तो कैबिनेट रैंक पर मित्रों की भर्ती चालू है।

बेरोजगारों को लगातार धोखा दिया जा रहा है। एक लाख सरकारी नौकरियां पहली कैबिनेट में देने वाली सुक्खू सरकार नौकरियां छीनने वाली सरकार बनी है और प्रदेश बलात्कार से, मर्डर से, हत्याओं से, ड्रग माफिया से चितकार कर रहा है परन्तु सरकार मित्रों की भलाई में मस्त है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...