कांगड़ा शहर में बिगड़ैल चालकों की शामत

--Advertisement--

थाना प्रभारी की देखरेख में छेड़े अभियान के दौरान जब्त की साइलेंसर बाइक

हिमखबर – डेस्क

कांगड़ा के बिगड़ैल दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ अब कांगड़ा पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक कांगड़ा पुलिस द्वारा शहर के उन स्थानों पर बार-बार गश्त की जा रही है। यहां यह बिगड़ैल युवक कंपनी के सिलेंसर को खुलवा कर ऊंची आवाज वाले सेंसर लगाकर लोगों को परेशान करते हैं।

थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में इस अभियान में जहां ऐसे युवाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं बिना हेलमेट तथा ट्रिपल ड्राइविंग करके दुर्घटनाओं को न्योता देने वाले वाहन चालकों खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में जहां ऊंची आवाज के साइलेंसर लगाकर लोगों को परेशान करने वाले वाहन चालकों के वहां जब्त किए जा रहे हैं, वहीं यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ करवाई अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि आए दिन ऊंची आवाज के साइलेंसर लगाकर शहर में दहशत फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिकायतें आ रही थीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे युवाओं से स्थानीय लोगों को राहत दिलवाई जाएगी।

ऐसे में शुक्रवार रात भी एक ऐसे दोपहिया वाहन को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। उक्त युवक जो वाहन चला रहा था, वे नशे में लिप्त व ऊंची आवाज का साइलेंसर लगाकर लोगों के लिए समस्या खड़ी कर रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...