कांगड़ा में भारी बारिश के यैलो अलर्ट को लेकर DC ने लोगों से की ये अपील

--Advertisement--

24 घंटें खुले रहेंगे कंट्रोल रूम, तत्काल दें सूचना, भारी बारिश का पूर्वानुमान, नदी नालों के आसपास जाने से करें परहेज

धर्मशाला, 28 जून – हिमखबर डेस्क

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत 03 जुलाई तक कांगड़ा जिला के कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी क किया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा उपरी पहाड़ी भागों में जाने से परहेज करें इसके साथ ही खराब मौसम में ट्रैकिंग करना भी खतरनाक हो सकता है।

उन्होंने कहा कि नदी तथा नालों के आसपास भी लोगों को जाने के लिए मनाही की गई है ताकि किसी भी तरह से अप्रिय घटना नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि भारी बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

राहत पुनर्वास को लेकर मुस्तैद प्रशासन

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन राहत तथा पुनर्वास कार्य के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है तथा तमाम अधिकारियों को मशीनरी के साथ फील्ड में डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में जहां मार्गों पर भूस्खलन की संभावना है वहां पर जेसीबी जैसी मशीनरी भी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

कंट्रोल रूम में दें तत्काल सूचना

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला वासियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री 1077 नम्बर पर संपर्क करें। जिला मुख्यालय समेत सभी उपमंडलों में आपदा प्रबन्धन केन्द्र चैबीसों घंटे चालू हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...