कांगड़ा जिला के अर्चित गुलेरिया को इंग्लैंड में मिला सालाना दो करोड़ रुपये का पैकेज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सांबा के हल्दरा गांव के अर्चित गुलेरिया को सालाना दो करोड़ रुपये का पैकेज मिला है।

अर्चित बतौर इंजीनियर फेसबुक कंपनी में सेवाएं देंगे। उन्हें फेसबुक कंपनी ने जुलाई में इंग्लैंड स्थित कार्यालय में ज्वाइन करने के लिए कहा है।

अर्चित मौजूदा समय में अमेजन कंपनी में बतौर इंजीनियर ग्रुरुग्राम में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें सालाना 65 लाख रुपये मिल रहे हैं। अर्चित गुलेरिया अभी 27 वर्ष के हैं।

अर्चित के पिता अनिल गुलेरिया भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता रंजना गुलेरिया गृहिणी हैं। अर्चित की बहन रूपाली गुलेरिया भी पेशे से इंजीनियर हैं।

अर्चित गुलेरिया ने जमा दो कक्षा तक की पढ़ाई माउंट कार्मेल कान्वेंट स्कूल ठाकुरद्वारा तहसील पालमपुर से 2014 में पूरी की थी। उन्होंने 2018 में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग के साथ अपनी बीटेक की डिग्री पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से पूरी की।

युवाओं को दिया ये संदेश 

अर्चित युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। अर्चित ने  युवाओं के लिए कहा कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है। पूरी मेहनत और लगन के साथ करेंगे तो मंजिल हमारे कदमों में होती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...