कांगड़ा के वार्ड नंबर 3 की पार्षद पुष्पा चौधरी ने सड़क कार्य की प्रगति का लिया जायजा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

नगर परिषद के अंतर्गत कांगड़ा के वार्ड नंबर 3 की पार्षद पुष्पा चौधरी ने अपने वार्ड में चल रहे सड़क कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर पार्षद ने सड़क किनारे बन रहे डंगों के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देशों के साथ-साथ शीघ्र कार्य संपन्न करने का आग्रह किया ।

पुष्पा चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा के व्यक्तिगत प्रयासों से जो धनराशि इस सड़क के निर्माण के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी उससे इन दोनों डंगों का कार्य लगभग लगभग पूर्ण होने ही वाला है।

पुष्पा चौधरी ने बताया कि मनीष शर्मा ने यह भी उन्हें आश्वस्त करवाया है कि आगे के सड़क कार्य के लिए भी धनराशि शीघ्र सरकार से उपलब्ध करवा दी जाएगी जिससे कि इस सड़क का कार्य शीघ्र अति शीघ्र संपन्न हो सके। इसके लिए पार्षद महोदय ने वर्तमान सरकार के साथ-साथ स्थानीय भाजपा नेता मनीष शर्मा का विशेष आभार प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...