
कांगड़ा – राजीव जसवाल
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश, शिमला के रिज मैदान पर केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्तर के गरीब कल्याण सम्मेलन के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे।
इस मौके पर रिज मैदान से उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी की।
उन्होंने आज के इस मौके पर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया तथा उनके जीवन में इन योजनाओं से क्या बदलाव आया है, इसके बारे में बातचीत की।
कांगड़ा में जिला स्तर पर लाभार्थियों से सीधा संवाद के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ जुड़ने के लिए कांगड़ा के कृषि विज्ञान केंद्र में एक एलइडी स्क्रीन लगाई गई थी।
इस मौके पर सूचना जनसंपर्क विभाग धर्मशाला के कलाकारों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं बारे मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनके द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं को गाने के माध्यम से और नाटक रूप में लोगों को सुनाया व दिखाया गया।
इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर द्वारा यहां पर आए हुए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
ये रहे मोजुद
कांगड़ा कृषि विज्ञान केंद्र में सीधे संवाद के इस कार्यक्रम में भाग लेने एडीएम कांगड़ा रोहित कुमार, एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉक्टर राहुल कटोच, तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार, डॉक्टर संजय शर्मा सहित लाभार्थियों ने भाग लिया।
