काँगड़ा: चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार पांच आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर पुलिस टीम ने चिट्टे सहित गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने पांचों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नूरपुर लेत्री गांव के समीप नाके के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान कार (PB 02DM-0969) में सवार पांच युवक चंबा की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी को तलाशी के लिए रोका तो युवकों के कब्जे से 275.6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान राहुल (24) पुत्र रमेश अमृतसर पंजाब, रोहन सलहोत्रा (24) पुत्र राजकुमार अमृतसर, गुलजार (25) पुत्र अहमद जम्मू, रजत (25) पुत्र रुलदू राम जिला पठानकोट पंजाब व विशाल भट्ट पुत्र राजेश कुमार पठानकोट के रूप में हुई थी। नारकोटिक्स टीम ने पांचों आरोपियों के खिलाफ NDPS की धारा 21,25,29, के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस रिमांड में आरोपियों के बारे में और जानकारी मिलने की संभावनाएं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...