कसुम्पटी में मस्जिद गिराने की मांग को लेकर अड़े लोग, DC शिमला को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के संजौली के बाद अब कसुम्पटी में भी मस्जिद गिराने की मांग पर लोग अड़ गए हैं। इसको लेकर कसुम्पटी वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री से मिलने पहुंचा। मगर नगर निगम आयुक्त किसी काम की वजह से दफ्तर में नहीं मिले।

लिहाजा कसुम्पटी वासियों ने यह ज्ञापन डीसी शिमला अनुपम कश्यप को सौंपा और मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराने की मांग की। नगर निगम आयुक्त कोर्ट एक साल पहले ही कसुम्पटी मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के आदेश सुना चुका है। मगर वक्फ बोर्ड ने नगर निगम आयुक्त के फैसले को सैशन कोर्ट में चुनौती दे रखी है। अभी तक यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

कसुम्पटी वार्ड की पार्षद रचना शर्मा ने कहा कि हर शुक्रवार को मस्जिद के छोटे से ढांचे में 100 से ज्यादा लोग नमाज पढ़ने आते हैं, तब यहां चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है। इसलिए मस्जिद को गिराने की नगर निगम आयुक्त से मांग की गई।

वहीं शिमला के पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने कहा कि कसुम्पटी से एक किलोमीटर आगे दूसरी मस्जिद है, ऐसे में कसुम्पटी में मस्जिद की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे बाजार का माहौल बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह जमीन वक्फ बोर्ड ने सदीक मोहम्मद की घरवाली मुमताज बेगम के नाम पर लीज पर दी थी लेकिन उनके बच्चों ने इसे बाहर से आने वाले लोगों को दे दिया।

गौर रहे कि संजौली अवैध मस्जिद मामले के बाद अब कसुम्पटी में भी अवैध मस्जिद को तोड़ने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कई बार धरना-प्रदर्शन कर दिया गया है, मगर इस धरना-प्रदर्शन को अभी तक एमसी प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से गौर नहीं किया जा रहा था। इसी को देखते हुए स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एमसी प्रशासन व जिला प्रशासन के मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचा व अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...