
पालमपुर- बर्फू
पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा सैद्धांतिक व संवैधानिक तरीके से कल 10 अप्रैल को एनपीएस कर्मचारियों की पुरानी पेंशन के लिए भूख हड़ताल शुरू करेगा क्योंकि सरकार से 9 अप्रैल तक के लिए रिटायर एनपीएस कर्मियों के लिए सम्मान जनक पेंशन देने का निवेदन किया था जिसे सरकार ने नहीं सुना। मजबूरन कल से पालमपुर के गांधी ग्राउंड में भूख हड़ताल पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा की तरफ से रखी जा रही है जिसके लिए सभी एनपीएस कर्मी अपनी भागदारी निभाएंगे।
मोर्चा राज्य अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा व पदाधिकारियों ने कहा कि अगर एनपीएस कर्मी कल से शुरू भूख हड़ताल का हिस्सा नही बने तो फिर पेंशन के लिए बात करना छोड़ दें क्योंकि सरकार को भी पता है कि पेंशन कर्मचारियों को देनी होगी पर सरकार तक अभी भी हर एनपीएस कर्मी की आवाज नही पहुच पाई ।
कारण यही रहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण हो गया । जिसके लिए एनपीएस कर्मी खुद जिम्मेवार हैं ।कल मोर्चा भूख हड़ताल पर उन एनपीएस कर्मियों के लिए बैठेगा जिन्होंने पेंशन बहाली की आस तक छोड़ दी है ।
सभी एनपीएस रिटायर कर्मी व हर बुद्धिजीवी जो एनपीएस के विरोध में है मोर्चा की भूख हड़ताल का हिस्सा बन अपना कर्तव्य निभाए ।अगर पेंशन बहाल नही हो सकती तो सभी की पेश प्राइवेट कंपनी को बेच कर एक निजीकरण भारत की मिसाल दी जाए ।
