कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप

--Advertisement--

कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के साथ लगते अरनियाला स्थित एक लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्तें गबन करने का आरोप है। इसको लेकर कंपनी के मैनेजर ने पुलिस के पास शिकायत दी है।

शिकायत में मैनेजर में 40 महिलाओं से करीब डेढ़ लाख रुपये की किस्त लेकर कंपनी खाते में जमा न कराकर गबन करने की बात कही है। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के सर्किल के मैनेजर मदन खन्ना ने बताया कि बलजीत सिंह निवासी जिला फाजिल्का पंजाब ऊना शाखा में करीब एक वर्ष से कार्य कर रहा है। बलजीत सिंह ग्राहकों को ऋण देने से संबंधित सभी कार्य एवं दिए गए ऋण की किश्तों की वसूली का कार्य करता था।

आंतरिक अंकेक्षण के दौरान सामने आया कि बलजीत सिंह ने 1 दिसंबर 2023 से 27 फरवरी 2024 तक 40 महिला ग्राहकों से लोन की 1,51,190 रुपए क़िस्त वसूल कर कंपनी के बैंक खाते में जमा न करवाकर राशि का गबन कर लिया।

इससे पूर्व ऊना शाखा के वरिष्ठ सर्किल मैनेजर और सर्किल मैनेजर कर्मचारी बलजीत सिंह से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसका फोन बंद पाया जा रहा है और न ही उसने हमारे से कोई आज तक संपर्क किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...