एसपीओ जवानों की दीपावली फीकी, सरकार ने जारी नहीं किया वेतन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

एसपीओ संघ जिला उपाध्यक्ष देसराज भारवी ने सरकार द्वारा वेतन जारी न करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा की इस बार दीवाली से पहले ही तमाम विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सरकार द्वारा वेतन दे दिया गया है, लेकिन एसपीओ जवानों के साथ सरकार ने हर बार की तरह इस बार फिर सौतेला व्यवहार किया है।

एसपीओ जवानों को वेतन जारी नहीं किया गया है। इससे एसपीओ जवानों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि क्या एसपीओ जवान हिंदुस्तान के नागरिक नहीं हैं, क्या दीवाली का त्यौहार नहीं मना सकते और क्या दीवाली के त्यौहार में सामान की जवानों के परिवार खरीदारी नहीं कर सकते।

सरकार एसपीओ जवानों का शोषण कर रही है। सरकार को न तो एसपीओ जवानों की कोई चिंता है और न ही उनके परिवारों की। उन्होंने कहा कि जिला चम्बा व लाहौल-स्पीति के सीमांत क्षेत्र में बेहद ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं देने वाले 525 जवानों के लिए सरकार के पास क्या कोई बजट नहीं है।

उन्होंने सोशल मीडिया में जारी एक वीडियो के माध्यम से कहा कि सरकार पहले ही उनसे कम वेतन में सेवाएं ले रही है और उस वेतन से उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई व परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

संघ के उपाध्यक्ष देसराज भारवी इससे पहले चम्बा व लाहौल-स्पीति के सीमांत क्षेत्रों में सेवारत एसपीओ जवानों की वेतन बढ़ौतरी की मांग पूरी न होने पर लोक सभा चुनाव का सहपरिवार बहिष्कार कर चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...