
ज्वाली, माधवी पंडित
कोरोना महामारी के चलते सिविल अस्पताल जवाली में एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा ने वैक्सीन की डोज देने की प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया गया। किस प्रकार की कोविड-19 वैक्सीन की डोज सीनियर सिटीजन व 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर चलने के चलते वह खुद सिविल अस्पताल ज्वाली में वैक्सीनेशन की व्यवस्था व सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने पाया कि सिविल अस्पताल ज्वाली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से वैक्सीन की डोज देने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।
वहीं उन्होंने कहा कि पहली मई से 18वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की वैक्सीन की पहली डोज देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिसके लिए समस्त जनता से अपील की कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझ कर इस महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए वैक्सीनेशन करवाने का आह्वान किया। वहीं बीएमओ रंजन मेहता ने बताया कि सिविल अस्पताल ज्वाली में बहुत ही अच्छे तरीके से कोरोना वैक्सीनेशन की जा रही है।
