एसआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई, अफीम की खेप के साथ 2 तस्कर काबू

--Advertisement--

एसआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई, अफीम की खेप के साथ 2 तस्कर काबू।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू नाहन की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एसआईयू टीम ने उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडी खाला पुल, गिरिनगर में 2 तस्करों के कब्जे से 1 किलो 136 ग्राम अफीम बरामद की है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंडी खाला पुल के पास दबिश दी, जहां 2 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद की गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिखर चन्द पुत्र इशाक लाल निवासी गांव मछरौली, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) तथा मंगल सैन पुत्र बाबू राम निवासी गांव भोगीमाजरा, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

इस संबंध में माजरा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर के बोल 

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतर्राज्यीय तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...