एयरपोर्ट की तस्वीर साफ, अब फोरलेन को लेकर स्पष्ट होगी स्थिति

--Advertisement--

गगल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए लैंड क्लियरेंस के बाद प्रदेश सरकार ने एनएचएआई से मांगा प्रोपोजल, राजोल से मटौर तक सडक़ निर्माण को लेकर लोगों में असमंजस

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा स्थित गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। इसके साथ ही अब पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे फोरलेन के एयरपोर्ट के पास से निर्माण को लेकर दो सप्ताह में रिपोर्ट आ जाएगी।

सरकार की ओर से एयरपोर्ट विस्तार की नोटिफिकेशन जारी कर अधिकृत की जाने वाली भूमि की स्थिति क्लियर कर अब नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई से प्रोपोजल मांगा गया है। कांगड़ा जिला के दो महत्त्वपूर्ण बड़े प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति थी, जिसमें अब गगल एयरपोर्ट की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है, अब जल्द ही एनएचएआई की ओर से रिपोर्ट आने पर तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

अब एनएचएआई की ओर से आने वाले प्रोपोजल से ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि एनएच किस तरफ से निकलेगा। बहरहाल कांगड़ा में लंबे समय से अधर में लटके दो प्रोजेक्ट्स को अब रफ्तार मिलती नज़र आ रही है। इसके तहत पठानकोट-मंडी फोरलेन का निर्माण काम जसूर से राजोल और नगरोटा के ठानपुरी से आगे तेजी से चल रहा है, लेकिन कांगड़ा एयरपोर्ट के आसपास के करीब 12 किलोमीटर सडक़ मार्ग का काम लटक गया था।

राजोल से आगे ठानपुरी तक फोरलेन का काम हवाई अड्डे की स्थिति फाइनल न होने के कारण रुका हुआ था, लेकिन अब 19 दो की नोटिफिकेशन होने के बाद गगल एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट कर दी गई है। अब दो सप्ताह के भीतर एनएचएआई को पठानकोट-मंडी फोरलेन को गगल एयरपोर्ट के ऊपरी या निचली ओर से ले जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।

एडीएम कांगड़ा डा. हरीश गज्जू के बोल

उधर, इस बारे में एडीएम कांगड़ा डा. हरीश गज्जू ने बताया कि एनएचएआई को गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की पूरी स्थिति स्पष्ट कर पत्र भेज दिया गया है। अब एनएच को आगे बढ़ाने को लेकर उनकी तरफ से प्रोपोजल मांगा गया है, जिसके आधार पर आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह बोले डीसी कागड़ा

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि गगल एयरपोर्ट विस्तार को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। अब एनएचएआई को दो सप्ताह के भीतर स्थिति स्पष्ट करनी होगी, जिसके आधार पर ही पठानकोट-मंडी एनएच का निर्माण किया जाएगा।

फिलहाल कुछ ऐसा है एनएचएआई का प्रोपोजल

एनएचएआई की ओर से एयरपोर्ट के ऊपर यानी धर्मशाला की तरफ फोरलेन बनाने का प्रोपोजल रखा गया था, जिसमें एनएच राजोल, बीएसएफ सेंटर के साथ से भड़ौत बल्ला, कियोडिय़ां, सलांगड़ी, गगल के ऊपर की ओर इच्छी से पटौला व अनसोली के निचले खाली हिस्से से होते हुए मटौर में मुख्य सडक़ तक पहुंचेगा। इसके आगे मटौर कालेज के नए बन रहे भवन के निकट से घुरकड़ी चौक बाजार को डिस्टर्ब किए बिना खेतों के बीच से कछियारी में जाकर मुख्य सडक़ तक फोरलेन पहुंच जाएगा।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को 122 हेक्टेयर जमीन चाहिए

एयरपोर्ट विस्तार में कांगड़ा व शाहपुर के कुल 14 गांवों की 122 हेक्टेयर जमीन विस्तार के जद में आनी है। इसमें 10 गांव कांगड़ा तहसील के और चार गांव शाहपुर तहसील के हैं। इसमें कांगड़ा के तहत बाग, बल्ला, बरस्वालकड़, भेड़ी, ढुगियारी खास, गगल खास, झिकली इच्छी, मुगरेहड़, सहौड़ा और सनौरा गांव हैं।

इसके अलावा शाहपुर के तहत रछियालु, जुगेहड़, भड़ोत और क्योड़ी गांवों को चिह्नित किया गया है। मौजूदा समय में चल रह 1370 मीटर लंबी और 30 मीटर हवाई चौड़ी पर जहाज उतर और उड़ान भर रहे हैं, लेकिन अब रनवे को 3,110 मीटर करने का प्रस्ताव है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...