एमएड प्रवेश परीक्षा का धर्मशाला में नहीं बना परीक्षा केंद्र, विद्यार्थियों ने जताया रोष

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा एमएड कक्षा हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें धर्मशाला में परीक्षा केंद्र न होने पर विद्यार्थियों में रोष देखने को मिला है।

विद्यार्थियों कार्तिक, सोनम, स्मृति सहित 30 के करीब विद्यार्थियों ने बताया कि जब एमएड प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरा गया था तब धर्मशाला में परीक्षा केंद्र सलेक्ट किया गया था। जिसको देख कर हमने फॉर्म भरा लेकिन अब हमें शिमला में परीक्षा केंद्र दे दिया गया है जोकि न्यायोचित नहीं है।

उंन्होने बताया कि हम सभी काँगड़ा व चंम्बा के रहने वाले हैं व परीक्षा फीस भरने के बाद शिमला जाना हमारे बस में नहीं है। उंन्होने कहा कि जब हमने परीक्षा केंद्र धर्मशाला भरा था तो हमें परीक्षा केंद्र शिमला में कैसे डाल दिया गया।

उंन्होने बताया कि एक तो प्रवेश परीक्षा की इतनी फीस भरी उंसके बाबजूद भी परीक्षा देने शिमला जाना पड़ेगा। कुछ बच्चे गरीब घरानों से है जो शिमला जाने का खर्चा वहन नहीं कर पाएंगे। उंन्होने कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से मांग उठाई है कि हमारा परीक्षा केंद्र बदल कर धर्मशाला किया जाए।

डीन ऑफ स्टडीज प्रोफेसर बीके वर्मा के बोल

वहीं इस बारे में डीन ऑफ स्टडीज हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय शिमला प्रोफेसर बीके वर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या 100 से कम है इसलिए परीक्षा केंद्र शिमला में रखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...