भनेई के दंगल में यूपी के पहलवान अविनायक ने जालंधर के मनवीर पहलवान को चारो खाने किया चित

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

नगर पंचायत ज्वाली के अंतर्गत गांव भनेई में लव, टीयुकरी, भोल के गांव वासियों के सहयोग से एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें नामी गिरामी पहलवानों को निमंत्रण देकर बुलाया गया था और शानदार कुश्तियों का आनंद देखने को मिला।

इस दंगल की शोभा बढ़ाने के लिए कृषि एवम् पशु पालन मंत्री हिमाचल सरकार के चंद्र कुमार, उच्च कोटि के व्यवसायी पुनीत महाजन और समाजसेवी सुभाष धवन ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बता दे कि इस दंगल की शुरुआत सूबेदार इंद्र सिंह ने की थी और उसी परंपरा को आज भी बाबा नरेंद्र सिंह बखूबी निभा रहे हैं।

इस दंगल की रेफरी का जिम्मा सुरजीत सिंह, पम्मू जरियाल, विशाल, राकेश भाटिया को दिया गया। जिन्होंने बड़ी ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभाया ही नहीं बल्कि शानदार कुश्तियां करबाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करवाया।

दंगल का फाइनल मुकाबला यूपी के अविनायक पहलवान और जालंधर के मनवीर पीएपी पहलवान के बीच हुआ। जिसमें यूपी के अविनायक ने मनवीर पहलवान को चंद ही मिनटों में पछाड़कर दंगल की बड़ी झंडी पर कब्जा कर लिया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रधान पलौहड़ा रघुवीर भाटिया, तरसेम, राकेश, अंकू, शाम, जगपाल सिंह जग्गू, सुखवीर भाटिया, अजय मेहरा, राजीव, अधिवक्ता अमित चौधरी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...