एबीवीपी ने कृषि विज्ञान केन्द्र कांगड़ा में मनाया स्थापना दिवस

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

कांगड़ा में एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने 9 जुलाई के कार्यक्रम को स्थगित करने के बाद आज कृषि विज्ञान केन्द्र में अपना स्थापना दिवस मनाया। जिसमे विद्यार्थी परिषद के कई पुराने व नए कार्यकर्ता शामिल रहे।

एबीवीपी की स्थापना 9जुलाई 1949 को हुई। जोकि लगातार छात्र हित के लिए कार्य करती आ रही है। विद्यार्थी परिषद पूरे विश्व में इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम को हर वर्ष मनाती आई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी डा संजय शर्मा धर्मशाला से मौजूद रहे, जिन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। करोना काल के समय में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के कार्य के बारे में भी उन्होंने विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने इसी के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांगड़ा के कार्यकर्ताओं के दायित्व की घोषणा भी की। इसमें रैत के रहने वाले नगर अध्यक्ष लगातार तीसरी बार डा दीप कुमार को बनाया गया। जोकि 2014 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े है। जिन्होंने अपने दायित्व को निभाते हुए सभी को धन्यवाद किया। नगर मंत्री अमित सैनी को बनाया गया। जोकि 2017 से एबीवीपी के साथ जुड़े है।

बाकी कार्यकारणी का विस्तार करके नगर उपाध्यक्ष डा आशीष, पूजा चौहान, अंकित वालिया को बनाया गया। कोषाध्यक्ष मनोज त्रेहन, सहसचिव राहुल, साहिल सरीन, ऋषभ को बनाया गया। व्यवथा प्रमुख का दायित्व अभिषेक को दिया गया।

डा सुमन शर्मा ने विद्यार्थी परिषद के बारे में बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अबतक का विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। स्वामी विवेकानंद जी के राष्ट्रीय निर्माण के समय में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में भी उन्होंने बताया।

2020-21 कोविड के समय में हिमाचल में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लॉकडाउन में किए गए छात्रों के कार्य के बारे में जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...