एक हफ्ते के अंदर निकलेगा पटवारियों का रिजल्ट; प्रशिक्षण पूरा, रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

प्रदेश में 1000 से ज्यादा पटवारियों का प्रशिक्षण कार्य पूरा किया जा चुका है। चुनाव आचार संहिता हटने पर यानी आगामी एक हफ्ते के अंदर परिणाम भी घोषित हो जाएगा। इससे प्रदेश व जिला बिलासपुर में रिक्त चल रहे पटवारी के पदों पर नियुक्तियां होंगी और लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।

यह खुलासा शनिवार को राजस्व अधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सचिव (राजस्व) ओंकार शर्मा ने किया है। राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला के विभिन्न राजस्व मामलों की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि पटवारियों की उपलब्धता से जिला में सभी रिक्त पदों पर पटवारी की नियुक्ति की जा सकेगी तथा लोगों को उनके कार्य करवाने में राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने कार्यों को ईमानदारी व कुशलता के साथ निभाएं। उन्होंने उपायुक्त पंकज राय से अनुरोध किया कि राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक प्रति माह की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...