एक माह से लापता मदन लाल का पेड़ से लटका मिला शव

--Advertisement--

एक माह से लापता मदन लाल का पेड़ से लटका मिला शव,  पता किया जा रहा है कि मदन लाल ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने मौत के घाट उतारा है।

ऊना, 24 मई – अमित शर्मा

थाना हरोली के तहत गांव बढेड़ा में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक व्यक्ति की पहचान मदन लाल उर्फ छोटू निवासी बढेड़ा के रूप में हुई है। मदन लाल करीब एक माह से लापता था, जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को भी दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पता किया जा रहा है कि मदन लाल ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने मौत के घाट उतारा है।

जानकारी के मुताबिक मदन लाल निवासी बढेड़ा बीती 24 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन मदन लाल का कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में परिजनों ने पुलिस को भी शिकायत दी है।

बुधवार सुबह बढेड़ा के ग्रामीण जंगल में लकड़ियां काटने गए, तो उन्होंने पेड़ पर लटकता मदनलाल का शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान सहित परिजनों को दी। प्रधान की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मदनलाल मानसिक रूप से कमजोर था व कुछ मात्रा में पैरालाइज का मरीज भी था।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मदन लाल की हत्या हुई या आत्महत्या की है। सभी पहलुओं को लेकर पड़ताल की जा रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...