एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी

--Advertisement--

हाथ में रची मेंहदी और सुहाग की चूड़ियां पहनकर जब नवविवाहिता कोतवाली पहुंची तो लोग देखकर हैरान रह गए। विवाहिता ने पुलिस को रोते हुए कहा कि मेरा जैसा नसीब किसी भी बहन का न निकले। 

व्यूरो रिपोर्ट

बरेली के नवाबगंज में शादी के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता के उस समय होश उड़ गए जब उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। तीन दिन बाद विवाहिता दोबारा ससुराल पहुंची तो ससुरालियों ने विवाहिता के पास देवर को सुला दिया।

आरोप है देवर ने विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विवाहिता के विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर निकाल दिया। विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव के किसान ने अपनी बेटी की शादी 25 जून 2023 को थाना मीरगंज के एक गांव के युवक के साथ की थी। विवाह के बाद नवविवाहिता सुनहरे सपने लेकर खुशी ससुराल पहुंची।

विवाहिता की खुशी उस समय धूमिल हो गई जब उसे पता चला की उसका पति नपुसंक है। दो दिन ससुराल में रूकने के बाद मायके आ गई। 30 जून को ससुरालियां दोबारा विदा कराकर ले गए। लेकिन मामले की जानकारी विवाहिता ने लोकलाज के डर से अपने परिजनों को नहीं दी।

ससुराल पहुंचने पर विवाहिता ने अपने ससुरालियों को बताया कि उसका पति उससे बात तक नहीं कर रहा है। ससुरालियों ने विवाहिता को समझा बुझाकर शांत करा दिया। आरोप है ससुरालियों ने विवाहिता के देवर को उसके पति की जगह उसके कमरे में भेज कर दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी।

आरोप है कि विवाहिता के साथ देवर रात भर दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली। सुबह को जव विवाहिता ने विरोध जताया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। विवाहिता ने अपने मायके वालों की दी। मायके वाले विवाहिता की ससुराल पहुंचते उससे पहले ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पीड़ित विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है पुलिस को जांच पड़ताल के आदेश दे दिये गए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाथ में मेहदी और सुहागिन की चूड़ियों के साथ कोतवाली पहुंची विवाहिता

हाथ में रची मेंहदी और सुहाग की चूड़ियां पहनकर जब नवविवाहिता कोतवाली पहुंची तो लोग देखकर हैरान रह गए। विवाहिता ने पुलिस को रोते हुए कहा कि मेरा जैसा नसीब किसी भी बहन का न निकले। ससुरालियों ने मेरा जीवन बर्बाद कर डाला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर! HPBOSE ने कसी कमर, इस तारीख तक आएगा Result

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और...

मार्केटिंग के काम से मैक्लोडगंज आए दिल्ली के युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज स्थित एक होम स्टे...

PM मोदी के खिलाफ पोस्ट मामले में हिमाचल कांग्रेस नेता को बड़ी राहत, तिहाड़ जेल से रिहा

हिमखबर डेस्क  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर...