एंटी करप्शन के नाम पर लूटपाट करने वाले 5 लोग गिरफ्तार.

--Advertisement--

Image

स्वारघाट/ बिलासपुर, सुभाष चंदेल

समाज से करप्शन मिटाने के नाम पर एंटी करप्शन के कार्ड बनाकर फेरी वाले से लूटपाट करने वाले 5 लोगों का पर्दाफाश करके स्वारघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इन लोगों में जहां कुछ लोग युवा है तो हैरानी की बात यह भी है कि इन 5 लोगों में एक 76 वर्षीय स्थानीय आर्मी रिटायर व्यक्ति भी शामिल है।

गांव गांव में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का व्यवसाय करने वाले पंजाब के आनंदपुर निवासी सोहन सिंह ने स्वारघाट पुलिस को गत दिन शिकायत दी थी कि जब वह एक गांव में फेरी लगाकर वापिस लौट रहा था तो मतनोह के निकट कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और बाद में उन लोगों ने अपने साथियों सहित उसके साथ लूटपाट करके उसका सामान तथा कैश को लूट लिया।

स्वारघाट पुलिस ने हरकत में आते हुए सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ में हुए खुलासे से पता चला है कि एंटी करप्शन के नाम पर बनी यह गैंग अधिकारीयों सहित पंचायत प्रधानों को भी डराती धमकाती रही है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को बिलासपुर न्यायालय में पेश करने को ले जाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...