ऊना : प्रवासी मजदूरों की 20 झुग्गियां चढ़ी आग की भेंट

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

गर्मियों की शुरुआत होते ही जिला ऊना में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव बहड़ाला का है, जहां पर प्रवासी मजदूरों की करीब 20 झुग्गियों में आग लग गई। आग की घटना में करीब एक लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद ऊना जिला की जलग्रां पंचायत घर के पीछे बहड़ाला में स्थित प्रवासी मजदूरों की एक झुग्गी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

एक झुग्गी में लगी आग ने साथ लगती अन्य झुग्गियों को भी हवा के झोंके के साथ अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे उठते ही भगदड़ और चीख पुकार मच गई।

प्रवासी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग रौद्र रूप धारण कर चुकी थी, जिससे सब कुछ राख हो गया। झुग्गी के अंदर रखा सामान तक भी मजदूरों को निकालने का समय नहीं लगा।

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ऊना की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि घटना में प्रवासी मजदूरों की करीब 15 से 20 झोपड़ियां जल गई है, जबकि कई अन्य झुग्गियों को जलने से बचा लिया गया है।

वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। गनीमत यह रही की घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु धिस्ती में किसान मेला आयोजित

मंडी - हिमखबर डेस्क कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), जिला...

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...