उर्मिला चौधरी ने नवाजे बद्दी योग अकेडमी के सदस्य

--Advertisement--

बद्दी की तीन योगिकाओं ने प्रदेश भर में हासिल किया दूसरा स्थान

बद्दी – रजनीश ठाकुर

भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उर्मिला चौधरी ने बद्दी की योग अकेडमी की तीन योगिकाओं को हिमाचल में दूसरा स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा की योग हमारे ऋषि मुनियों का अमूल्य रत्न है। जो मानव जाती के कल्याण के लिए विश्व को भारत वर्ष की देन है।

योग न केवल हमारा शारीरिक विकास करता है बल्कि मानसिक विकास भी करता है और हमे कई बिमारियों से सवस्थ रखने में मदद करता है। हमें इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहे।

उर्मिला चौधरी ने कहा बद्दी में योग अकेडमी खुलने से यहाँ के युवाओं को बहुत लाभ होने वाला है। खासकर मेरी उन बहनो के लिए जो दिनभर घर या दफ्तर के कामों में व्यस्त रहती हैं परन्तु अपने लिए समय नहीं निकल पाती हैं।

उन्होंने सोनिया, जशोदा को 30 – 35 आयुवर्ग में राज्य में दूसरा स्थान और माधवी चौधरी को बधाई दी व् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । जिनोह्णे पहली बार बद्दी से योग प्रतियोगिता में प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। खासकर बद्दी वासियों के लिए बड़े गर्व का विषय है की योग में पहली बार बद्दी से नेशनल खेलने 23 से 27 नवंबर गौहाटी जाएँगी।

उन्होंने विशेषकर किशोर योग अकेडमी के संचालकों को बधाई दी जिनके परिश्रम व् सहयोग से यह संभव हो पाया है। इनकी इस जीत से और लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए और योग से होने वाले फायदे से अवगत करना चाहिए व् योग करना चाहि।

ये रहे उपस्थित

इस समारोह में उर्मिला चौधरी के साथ भाजपा जिला सचिव सोलन गुरमैल चौधरी ,सुनील शर्मा , किशोर अकेडमी के सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...