उप रोजगार कार्यालय, कांगड़ा में 22 मार्च को अलायन्स स्टाफिंग सर्विसेस कंपनी के लिए होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 20 मार्च -राजीव जस्वाल

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि अलायन्स स्टाफिंग सर्विसेस प्लांट नम्बर डी.-38 सेकण्ड फ्लोर, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1, मोहाली द्वारा 22 मार्च, 2021 को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय, कांगड़ा में प्रोडक्शन हेल्पर एसोसिएट के 150 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो व आई.टी.आई. (फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर) रखी गई है। इच्छुक अभ्यार्थी जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों व उनकी 2 फोटोस्टेट प्रतियों और 2 पासपोर्ट फोटोग्राफ सहित उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में उपस्थित होकर कंपनी द्वारा आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में कोई यात्रा भत्ता व अन्य भत्ते देय नहीं होंगे। कंपनी द्वारा वेतनमान 9000 रुपए व कंपनी में मिलने वाली सुविधाएं भी दी जायेंगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 9316512220 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...